Stock Market: अमेरिका-ईरान वार्ता से शेयर बाजार बम-बम, Sensex 1,264 अंक चढ़ा…

Stock Market:

Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच कूटनीतिक वार्ता की उम्मीदों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,264 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी में 389 अंक की तेजी रही।बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,263.67 अंक यानी 1.64 प्रतिशत चढ़कर 78,111.24 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान यह एक समय यह 1,422.85 अंक चढ़कर 78,270.42 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 388.65 अंक यानी 1.63 प्रतिशत बढ़कर 24,231.30 अंक पर बंद हुआ।Stock Market:  

Read Also: TMC: बंगाल चुनाव में BJP पर जमकर बरसी CM ममता, मतदान अधिकार को छीनने का लगाया आरोप

सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टेक महिंद्रा, टीसीएस और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से बढ़त में रहीं। दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट रही।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड पश्चिम एशिया तनाव कम होने के संकेतों के बीच गिरकर 95.74 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया। तेल कीमतों में गिरावट से भारत जैसे आयात पर निर्भर देश को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध ‘समाप्ति के करीब’ है और दोनों देशों के बीच वार्ता फिर शुरू होने की संभावना है।मीडिया की खबरों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बातचीत का दूसरा दौर हो सकता है। विश्लेषकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ाई, जिससे बाजार में खरीदारी लौटी।Stock Market:  

Read Also: BJP: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी हुंकार, विकसित भारत निर्माण के लिए नौ संकल्प अपनाने की अपील की

लाइवलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक एवं शोध विश्लेषक हरिप्रसाद के. ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक तनाव में कमी के स्पष्ट संकेतों ने घरेलू बाजार में तेजी को समर्थन दिया। अमेरिका एवं ईरान के बीच बातचीत दोबारा शुरू होने की उम्मीद और उसकी वजह से कच्चे तेल में आई नरमी ने मुद्रास्फीति चिंताओं को कम किया है।’व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 2.62 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप में 2.55 प्रतिशत की तेजी रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में सेवा खंड ने सर्वाधिक 3.30 प्रतिशत की बढ़त हासिल की जबकि फोकस आईटी खंड में 3.09 प्रतिशत, औद्योगिक खंड में 2.90 प्रतिशत और बिजली खंड में 2.87 प्रतिशत की तेजी रही।बीएसई पर सूचीबद्ध 3,585 कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 802 शेयरों में गिरावट रही और 126 अन्य अपरिवर्तित रहे।Stock Market:  

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान संवाद बहाल होने की उम्मीद से वैश्विक धारणा में सुधार और कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के नीचे आ जाने से भारत जैसे उभरते बाजारों को समर्थन मिला।’एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।Stock Market:  

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,983.18 करोड़़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,432.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।एक दिन पहले मंगलवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहे थे। उससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 702.68 अंक गिरकर 76,847.57 अंक पर और निफ्टी 207.95 अंक लुढ़ककर 23,842.65 अंक पर बंद हुआ था।Stock Market:  

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *