भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कॉमेडियन का हाल जानने पहुंचे एम्स अस्पताल

Raju shrivastav, राजू श्रीवास्‍तव की अब ऐसी है हालत... | Totaltv | latest news raju,

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले जानें मानें कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए बेहोश हो गए थे जिसे उन्हें तत्कात एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इस मामले पर बात करते हुए उनके पीआर ने मीडिया को इसकी जानकारी दी थी कि दिल्ली में वो बड़े नेताओं से मिलने आये थे।

फ़िलहाल राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस दौरान उनसे मिलने अस्पताल में उनके कई मित्र और बीजेपी नेता भी पहुंच रहे है। जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव की सेहत में कोई सुधार नहीं आया है। उनकी सेहत अब भी जस की तस बनी हुई है। वहीं अभी भी राजू श्रीवास्तव का AIIMS में वेंटिलेटर स्पोर्ट पर इलाज जारी है। दिल्ली के एम्स में 11 डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टर्स ने कहा है की दिल-दिमाग पर असर पड़ने से वेंटिलेटर सपोर्ट जारी रहेगा।                            Raju

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी एम्स अस्पताल पहुंचे। तथा उन्होंने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत का हालचाल जाना। तथा उन्होंने राजू श्रीवास्तव के परिवारजनों और डॉक्टर्स से भी बात की।

Read also: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 1 लाख के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बता दें की राजू श्रीवास्तव देश के मशहूर कॉमेडियन होने के साथ साथ उत्तर प्रदेश के फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी है। उन्होंने 2014 में बीजेपी ज्वाइन की। वहीं राजू श्रीवास्तव के फैन उनकी हालत से खासे चिंतित है तथा उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Raju

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *