(अवैस उस्मानी)–Supreme Court expressed concern over increasing pollution- दिल्ली NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम भविष्य की पीढ़ी के लिए चिंतित हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा वायु प्रदूषण की समस्या का मामला हर साल हमारे सामने आता है लेकिन एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा पंजाब में बड़ी संख्या में पराली जलाई जा रही है।…Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,राजस्थान से एक हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पांचों राज्यों से पूछा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए क्या कदम उठाया गया। सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर को होगी।
दिल्ली NCR में लगातार बढ़ प्रदुषण पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय किशन कौल की पीठ ने सुनवाई किया। सुप्रीम कोर्ट एयर क्वालिटी इंडेक्स ऑथरिटी की रिपोर्ट से सन्तुष्ट नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ऑथरिटी ने हलफनामा दाखिल किया गया।एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ऑथरिटी ने हलफनामा में कहा प्रदूषण को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने कहा कि हमने प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठाया है, लेकिन आज प्रदूषण खराब स्तिथि में हैं।।केंद्र सरकार ने कहा प्रदूषण की स्तिथि को लेकर रिपोर्ट दाखिल की गई है जिसमें बीते तीन साल और आज के मौजूदा हालात के बारे में बताया गया है, साथ ही प्रदूषण के कारकों के बारे में बताया गया।
Read also- आशंका है कि अरविंद केजरीवाल 2 नवंबर को गिरफ्तार किए जाएंगे- आतिशी
केंद्र सरकार ने कहा कि कमीशन के प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठाया है। एमिकस क्यूरी ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने की घटना सामने आई है। केंद्र सरकार ने कहा कि बीते दो दिन में पराली जलाने की घटना बढ़ी है लेकिन यह पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत कम है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि प्रदूषण का मौजूदा हालात क्या है AQI क्या है? कोर्ट को बताया गया कि आज भी AQI बेहद खराब स्तिथि में है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी चीज़ सिर्फ पेपर पर है लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस समय दिल्ली में AQI अच्छी नहीं है , आने वाली पीढ़ी के लिए हम चिंतित है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं हो रहा है।
बता दें दिल्ली में आज भी प्रदूषण से बेहद हालात खराब है। दिल्ली में कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंडका 430, रोहिणी 412, वजीरपुर 395, बवाना 385, आनंद विहार 381 सोनिया विहार 375, विवेक विहार 395, सदीपुर 375, पंजाबी बाग 385, IGI एयरपोर्ट 323 AQI दर्ज हुआ। दिल्ली में बीते कई दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

