Chandigarh Mayor Election में सुप्रीम कोर्ट में कल 2 बजे होगी सुनवाई, वोटिंग का वीडियो भी करना होगा पेश

(अजय पाल)Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद में 19 फरवरी को आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई । इस दौरान मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीहा पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की और कहा कि मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर रहे। अनिल मसीह पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे।

Read also-अखिलेश यादव को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- “वो कुछ देने की हैसियत में नहीं हैं”

आप कैमरे की तरफ की क्यों देख रहे थे ? चंडीगढ़ मेयऱ चुनाव को लेकर आप और काग्रेस पार्टी की और से दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों ही दलों ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।चुनाव अधिकारी का वायरल वीडियो सबूत के तौर पर शीर्ष अदालत में पेश किया गया । जिसके बाद डीवाई चंद्रचूड़ चुनाव अधिकारी पर भड़क गए थे।कोर्ट में आज अनिल मसीह ने कबूल किया कि उन्होंने बैलेट पेपर पर क्रॉस मार्क लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा कि आप कैमरे की तरफ की क्यों देख रहे थे ।इस पर मसीहा ने कहा कि वहां बहुत शोर हो रहा था।पार्षद कैमरा कैमरा चिल्ला रहे थे।तभी मैंने उधर देखा कि क्या बात है।

भाजपा मेयर ने दिया इस्तीफा – सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले भाजपा मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया था।इसके बाद भाजपा के तीन विधायक आप मे शामिल हो गए थे।अब भाजपा के पास 18 वोट हो गए है। पिछली बार अकाली पार्षद हरदीप सिंह ने भाजपा को वोट दिया था । ऐसे में भाजपा के पास जादुई आकडा 19 है । ऐसे मे कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा का जीत हो सकती है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *