लोग आहत हैं’,कांग्रेस नेता Supriya Shrinet की टिप्पणी पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कही ये बात!

Supriya Shrinate Comment:अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणियां उनके गृह नगर मंडी के लोगों को पसंद नहीं आईं, जहां से वे बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।कंगना रनौत दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मिलने जा रही थीं।तभी अभिनेत्री ने ये बात कही।कंगना रनौत ने बताया कि उन्हें जे.पी. नड्डा ( J.P. Nadda) ने बैठक के लिए बुलाया है।वे पार्टी के तय किए गए रास्ते पर चलेंगी और पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करेंगी।

Read also-पंजाब में अकाली दल से नहीं बनी बात, 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा..

कंगना रनौत ने BJP पर दी ये प्रतिक्रिया..

देखिए मुझे BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने बुलाया है। वो मुझसे मीटिंग करेंगे। मैं जो हूं वो पार्टी से आगे या पीछे भी नहीं चल सकती हूं। मुझे उनके साथ चलना पड़ेगा। उनके कंस्ट्रक्शन के साथ चलना पड़ेगा। मुझे वो जाकर बताएंगे आपको पता है ये घटना पिछली रात को मुझे टिकट मिला अगली रात ये घटना हो गई तो आज मैं नड्डा जी से मिलने जा रही हूं।

कंगना रनौत ने क्या कहा?

हिमाचल से लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा , हमें अपनी बेटियों को किसी भी तरह के पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे बढ़कर हमें सेक्स वर्कर्स को किसी प्रकार के अपमान के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हर महिला गरिमा की हकदार है.”

सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा?

सोशल मीडिया में हंगामा खडा होने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने कहा इसकी रिपोर्ट की है। उन्होंने एक्श पर लिखा। मेरा मेटा अकाउंट( फेसबुक और इंस्टा पर पहुंच रखने वाले किसी व्यक्ति ने घृणित और आपत्ति जनक पोस्ट की) जिसे हटा दिया गया है। जो कोई भी मुझे जानता होगा।मैं एक एक महिला के लिए ऐसा कभी नहीं कहूंगी । मुझे अभी पता चला कि मेरे नाम का पैरोडी अकाउंट बनाकर ट्विटर  पर चलाया जा रहा है। जिससे पूरी शरारत शुरू हुई और इसकी रिपोर्ट की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *