बर्खास्त पीटीआई टीचरों को 21 तक इंतजार, समाधान नहीं तो करेंगे विरोध !

चरखी दादरी (रिपोर्ट- परदीप साहू): पिछले काफी समय से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआई टीचर 21 अक्टूबर तक सरकार का इंतजार करेंगे। इस अवधि में उनको एडजस्त नहीं किया तो फिर से प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर सरकार का विरोध करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

यह निर्णय बर्खास्त पीटीआई टीचर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र पहलवान की अगुवाई में दादरी में चल रहे धरने पर लिया गया। इस दौरान धरनारत कर्मियों ने यमुनानगर में उनके साथी की मौत पर शोक जताया और प्रदेश सरकार से हुई वार्ता अनुसार 15 दिन में एडजस्ट करने पर विचार-विमर्श किया गया। धरने पर मौन रूप से विरोध जताते हुए बहाली की मांग की।

Also Read- श्याम सिंह राणा ने थामा इनेलो का दामन, बीजेपी और कांग्रेस पर लगाए आरोप

संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र पहलवान ने कहा कि सीएम से वार्ता अनुसार 15 दिन में बर्खास्त पीटीआई टीचरों को एडजस्ट करने का आश्वासन दिया था। अब समय अवधि खत्म होने को है। ऐसे में 21 अक्तूबर तक सरकार का इंतजार करेंगे। अगर एडजस्ट नहीं किए गए तो प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर फिर से सरकार का विरोध बारे रणनीति तैयार करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *