IPL 2020: चेन्नई के खिलाफ शतक लगाकर ‘गब्बर’ ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा !

शारजाह– आईपीएल 2020 के 34वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से हराकर 14 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स को टूर्नामेंट में छठी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली की जीत में गब्बर उर्फ शिखर धवन और अक्षर पटेल नायक साबित हुए।


आखिरी ओवर में दिल्ली को 17 रनों की दरकार थी, ऐसे में अक्षर पटेल ने 5 गेंद पर 21 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने आईपीएल करियर का पहला शतक जमाया और वे 58 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी नाबाद शतकीय पारी में धवन ने 14 चौके और 1 छक्का लगाया।

धवन का रिकॉर्ड्स वाला शतक !

धवन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शतक जमाने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। धवन से पहले दिल्ली की ओऱ से आईपीएल में शतक ठोकने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग, डेविड वॉर्नर, क्विटंन डीकॉक, एबी डिविलियर्स, केविन पीटरस और संजू सैमसन हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से वॉर्नर ने आईपीएल में 2 शतक ठोके हैं।

167 पारियों के बाद जड़ा शतक

धवन आईपीएल करियर में 167वें पारी में शतक जमाने में सफल रहे, जो किसी भी बल्लेबाज का आईपीएल में सबसे ज्यादा पारी खेलने के बाद शतक जमाने का रिकॉर्ड है। इस क्रम में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली का पहला आईपीएल शतक 120वीं पारी में आया था। वहीं सुरेश रैना ने आईपीएल करियर का पहला शतक 88वीं पारी में बनाया था।

Also Read: IPL 2020- फिर गरजा डी विलियर्स का बल्ला, RCB ने राजस्थान को दी मात

IPL 2020 में तीनों भारतीयों के शतक

आईपीएल के इतिहास में धवन के द्वारा मारा गया शतक आईपीएल में 50वां शतक है। आईपीएल के इतिहास में यह पहली दफा है जब सीजन में लगे शुरूआती 3 शतक भारतीय बल्लेबाजों ने जमाए हैं। सीजन 2020 का पहला शतक केएल राहुल ने, दूसरा शतक मयंक अग्रवाल ने और अब तीसरा शतक शिखर धवन ने ठोका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *