नजरुल का यू-टर्न: खिलाड़ियों और बीसीबी ने भारत में नहीं खेलने का किया फैसला

 T20 WC 2026 :

 T20 WC 2026 : बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने अब यू-टर्न लेते हुए कहा कि भारत में टी20 विश्व कप के मैच नहीं खेलने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों ने लिया था। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यह फैसला सरकार की सुरक्षा चिंताओं से प्रेरित था।बांग्लादेश ने भारत में होने वाले अपने मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नामंजूर कर दिया था। T20 WC 2026  T20 WC 2026  T20 WC 2026 

Read also- Kerala: सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामले में टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष एन. वासु को मिली जमानत

इसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड ने ली।आईसीसी में हालांकि बांग्लादेश को दंडित न करने का निर्णय लिया है।बांग्लादेश की टीम को बाहर करने से पहले आईसीसी के साथ असफल बातचीत के दौरान नजरुल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि सुरक्षा चिंताओं के कारण टीम को न भेजना बांग्लादेश सरकार का विशेषाधिकार है। T20 WC 2026  T20 WC 2026 

Read also- Crime News: दिल्ली में पीरागढ़ी में तिहरे हत्याकांड में स्वयंभू ‘बाबा’ को गिरफ्तार किया गया

‘क्रिकबज’ से नजरुल के हवाले से कहा, ‘‘विश्व कप में नहीं खेलने पर अफसोस का कोई सवाल ही नहीं है। यह फैसला बीसीबी और खिलाड़ियों ने देश के क्रिकेट की सुरक्षा, जनता की सुरक्षा और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा के लिए लिया। इससे पहला नजरुल ने 22 जनवरी को कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि हमें आईसीसी से न्याय नहीं मिला। हम विश्व कप में खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से सरकार का फैसला है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *