Tamil Nadu: मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने उदयनिधि स्टालिन को चुना विधायक दल का नेता

Tamil Nadu

Tamil Nadu: डीएमके ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को विधानसभा में विधायक दल का नेता चुना है।पार्टी सूत्रों ने रविवार को बताया कि डीएमके के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता के.एन. नेहरू को उप-विधायक दल का नेता चुना गया है।Tamil Nadu

इसके अलावा, डीएमके के पूर्व मंत्री ई.वी. वेलू को पार्टी का सचेतक नियुक्त किया गया है।डीएमके के पास 59 विधायक हैं और वो विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कार्य करेगी।तमिलनाडु विधानसभा में 234 सदस्य हैं। Tamil Nadu

Read Also- Kerala: पिनराई विजयन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

हालांकि तमिलनाडु विधानसभा में अकेले टीवीके को बहुमत नहीं मिला, लेकिन जोसेफ सी. विजय ने कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई, सीपीआई (एम) और आईयूएमएल का समर्थन प्राप्त कर 120 विधायकों को जुटा लिया और सरकार बनाने के लिए 118 का बहुमत हासिल कर लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *