Kerala: पिनराई विजयन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

Kerala

Kerala: केरल के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और आशा जताई की कि उनकी सरकार सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जन कल्याण के मूल्यों को कायम रखेगी। बधाई संदेश में विजयन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा दिया गया जनादेश एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है। उन्होंने ये भी भरोसा व्यक्त किया कि तमिलनाडु की जनता द्वारा विजय पर जताया गया भरोसा समावेशी और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध शासन के एक आदर्श में तब्दील होगा।Kerala

Read Also-  Crime News: कैमूर में नदी किनारे मानव अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य विजयन ने केरल और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और सहयोग पर भी प्रकाश डाला और कहा कि दोनों दक्षिणी राज्य संघीय व्यवस्था को मजबूत करने और धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों की रक्षा के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। Kerala

Read Also- राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने CM विजय को दी बधाई, श्रीलंका और तमिलनाडु संस्कृति पर दिया बड़ा बयान

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विजय और उनके मंत्रिपरिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।टीवीके कार्यकर्ताओं की जोरदार जयकार और सीटियों के बीच विजय ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जबकि निवर्तमान डीएमके सरकार के कई मंत्रियों ने अंतरात्मा के नाम पर शपथ ली थी।Kerala

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *