Tamil Nadu: तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में 1 सितंबर से नया नियम लागू, बिना कैमरे वाले फोन को अंदर ले जाने की अनुमतिTamil Nadu
तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल फोन से जुड़े नियम बदल गए हैं। राज्य के 52 बड़े मंदिरों में कैमरे वाले स्मार्टफोन को मंदिर परिसर के अंदर ले जाने पर रोक लागू कर दी गई है। नए नियम के तहत श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले अपना फोन निर्धारित काउंटर पर जमा करना होगा। इसके बदले उन्हें टोकन दिया जाएगा और फोन वापस लेते समय इसी टोकन के आधार पर मोबाइल लौटाया जाएगा। फोन जमा करने के लिए प्रति डिवाइस 5 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।Tamil Nadu
रील और वीडियो बनाने पर रोक, पूजा के माहौल पर जोर
सरकार के मुताबिक इस फैसले का मकसद मंदिर परिसर में फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग, सेल्फी और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण करना है। हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग यानी HR&CE के मंत्री रमेश ने बताया कि बिना कैमरे वाले मोबाइल फोन को मंदिर के भीतर ले जाने की अनुमति रहेगी। सरकार का कहना है कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के पूजा और धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकें, इसलिए यह व्यवस्था लागू की गई है।Tamil Nadu
Read Also: UP News: योगी सरकार ने दी लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, बढ़ा मानदेय और नौकरी से जुड़े नियम हुए सख्त
फोन जमा करने की होगी डिजिटल एंट्री
कांचीपुरम के देवराजस्वामी-अथी वरदार मंदिर में नई व्यवस्था के तहत फोन जमा करने के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं। यहां मोबाइल का मॉडल, फोन नंबर और श्रद्धालु की तस्वीर जैसी जानकारी दर्ज की जा रही है। इसके बाद भक्त को एक पर्ची या टोकन दिया जाता है। वापसी के समय रिकॉर्ड का मिलान करने के बाद फोन सौंपा जाता है। श्रद्धालुओं को नियम की जानकारी देने के लिए मंदिर और पार्किंग क्षेत्रों में कई भाषाओं में सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।Tamil Nadu
Read Also: दिल्ली में बसों की सुरक्षा: नोएडा बस गैंगरेप के बाद सख्ती, बसों में पर्दे-फिल्म पर रोक, पैनिक बटन एक्टिव
मद्रास हाई कोर्ट के पुराने निर्देश से जुड़ा फैसला
HR&CE विभाग के मुताबिक मोबाइल फोन पर रोक से जुड़े ये निर्देश मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच के 2 दिसंबर 2022 के आदेश की पृष्ठभूमि में लागू किए गए हैं। कोर्ट के निर्देश के बाद मंदिरों को मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक और सुरक्षित जमा व्यवस्था करने के लिए कहा गया था। हालांकि नई व्यवस्था को लेकर कुछ श्रद्धालु और मंदिर कर्मचारी चिंतित भी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में महंगे स्मार्टफोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं 5 रुपये शुल्क को लेकर भी कुछ श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई है। विभाग का कहना है कि यह राशि फोन जमा करने की व्यवस्था, कर्मचारियों और लॉकर जैसी सुविधाओं के संचालन पर होने वाले खर्च के लिए ली जा रही है।Tamil Nadu
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterTamil Nadu

