AIADMK प्रमुख पलानीस्वामी के टीवीके को समर्थन देने की संभावना, लीमा रोज मार्टिन का दावा

Tamil Nadu: AIADMK chief Palaniswami likely to support TVK, claims Lima Rose Martin

Tamil Nadu: ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कषगम (एआईएडीएमके) की नवनिर्वाचित विधायक लीमा रोज मार्टिन ने मंगलवार 5 मई को दावा किया कि पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी अभिनेता से नेता बने विजय नीत तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को स्थिर सरकार बनाने में समर्थन देने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने लालगुडी में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। लीमा रोज़ “लॉटरी किंग” सैंटियागो मार्टिन की पत्नी हैं और उन्होंने तिरुचि ज़िले के लालगुडी विधानसभा क्षेत्र में एक कड़े मुकाबले में जीत हासिल की है। उनके दामाद आधव अर्जुन, जो टीवीके के टिकट पर चेन्नई के विल्लीवाक्कम विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं।

Read Also: जेलेंस्की ने की रूस के ‘पूरी तरह से संवेदनहीन रवैये’ की कड़ी आलोचना, घोषित संघर्ष-विराम से पहले यूक्रेन में हुए हमलों में 22 लोगों की मौत

वर्ष 2024 में शुरू हुई तमिलगा वेत्री कषगम ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 234 विधानसभा सीटों में से 108 पर जीत हासिल की। हालांकि, टीवीके को अपना बहुमत साबित करने के लिए 12 और सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। वो राज्य की कई पार्टियों के साथ बातचीत कर रही है, जिनमें कांग्रेस भी शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *