CM नायब सिंह सैनी ने स्टॉकहोम, स्वीडन में Ericsson और Truecaller मुख्यालय का किया दौरा

CM

CM नायब सिंह सैनी ने संचार तकनीक, रोबोटिक्स और स्पैम कॉल रोकने की व्यवस्था की ली जानकारी, Envac की आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली को भी समझा

News Desk : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दौरान Ericsson और Truecaller के मुख्यालयों का दौरा किया। Ericsson मुख्यालय में उन्होंने संचार की नवीनतम तकनीकों की जानकारी ली। साथ ही दुर्गम स्थानों पर आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए विकसित की जा रही रोबोटिक्स तकनीक की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया।

Read Also: Stockholm स्थित इंडिया हाउस में सीएम नायब सिंह सैनी से मिला स्वीडिश सिख समुदाय का प्रतिनिधिमंडल

Truecaller मुख्यालय में CM ने कंपनी के सह-संस्थापक Alan Mamedi के साथ कंपनी की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने स्पैम कॉल की पहचान और रोकथाम के साथ फ्रॉड कॉल्स तथा थर्ड पार्टी कॉल्स से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। उपलब्ध कराए गए विवरण के मुताबिक, वर्ष 2025 में भारत में करीब 770 करोड़ स्पैम कॉल्स का पता लगाया गया था।

Read Also: Haryana को स्वीडन से 4,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, गुरुग्राम-स्टॉकहोम में सिटी-टू-सिटी सहयोग

CM ने इस दौरान Envac Waste Management Facility का भी दौरा किया और आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान संचार तकनीक, डिजिटल सुरक्षा और कचरा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समझने पर जोर रहा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterCM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *