Tamil Nadu: TVK प्रमुख विजय ने चुनाव आयोग से मतदान के घंटे बढ़ाने का किया अनुरोध

Tamil Nadu:

Tamil Nadu: तमिलगा वेत्री कषगम यानी TVK के प्रमुख विजय ने गुरुवार को चुनाव आयोग से तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान का समय दो घंटे बढ़ाकर रात आठ बजे तक करने का अनुरोध किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को मतदान करने में सुविधा प्रदान करने के लिए आपातकालीन सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे लोग और खुलकर मतदान कर सके और उन्हें किसी तरह की शिकायत ना हो। Tamil Nadu

Read Also-Sabrimala मामले में SC ने कहा ‘WhatsApp University’ को छोड़कर सभी विचारों का सम्मान

विजय ने कहा, “कई मतदान केंद्रों से ऐसी खबरें मिल रही हैं कि मतदाता वोट डालने के लिए लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं लेकिन मतदान प्रक्रिया धीमी है। इस तरह की देरी से मतदाता हतोत्साहित हो सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है।”उन्होंने ये भी कहा कि मतदान केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिए पर्यवेक्षक अधिकारियों की तैनाती की जानी चाहिए ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी अनावश्यक देरी के सुचारु और प्रभावी ढंग से पूरी हो सके। मतदान का प्रतिशत तभी बढेगा जब मतदाता को हर संभव सुविधाएं मिलेगी। Tamil Nadu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *