सरपंच चुनाव लड़ने के इच्छुक पिता ने की बेटी की हत्या

Telangana: Father kills daughter who wanted to contest Sarpanch election

Telangana: महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए जरूरी दो बच्चों की अर्हता को पूरा करने के लिए अपने तीन बच्चों में से एक की कथित तौर पर तेलंगाना में नहर में फेंक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी छह साल की बेटी को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र में दो से ज्यादा बच्चे होने पर स्थानीय चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। Telangana

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना की सीमा से लगे महाराष्ट्र के नांदेड जिले के मुखेड तालुका के केरुड गांव का रहने वाला 28 साल का व्यक्ति 29 जनवरी को अपनी बेटी के साथ बाइक पर निजामाबाद जिले की ओर आया और उसे नहर में फेंक दिया। नहर में बच्ची का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया और जांच के तहत तीन टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि मुखेड के कुछ निवासियों ने पुलिस द्वारा प्रसारित की गई बच्ची की तस्वीर देखकर उसकी पहचान की। इसके बाद, पुलिस टीम ने गांव का दौरा किया और पुष्टि की कि मृत बच्ची केरुड गांव की रहने वाली थी। चैतन्य के मुताबिक पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका का पिता मुखेड में सैलून चलाता है और पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि उसकी योजना महाराष्ट्र में आगामी ग्राम पंचायत चुनावों में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने की थी।  Telangana Telangana

Read Also: हरियाणा में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन… CM सैनी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

हालांकि, पंचायत चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की कानूनी सीमा के कारण वे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता, इसलिए मौजूदा सरपंच ने उसे अपने एक बच्चे को गोद देने का सुझाव दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में बदलाव कराने की कोशिश की और इसके लिए पुणे महानगरपालिका कार्यालय भी गया, लेकिन वे ऐसा करने में असफल रहा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने तीन बच्चों में से एक की हत्या करने और गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि योजना के तहत आरोपी अपनी बेटी को बाइक पर बिठाकर निजामाबाद ले गया और उसे उनके पैतृक गांव से लगभग 90 किलोमीटर दूर एक नहर में फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी और गांव के मौजूदा सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *