हरियाणा में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन… CM सैनी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

Haryana: Special Olympics Bharat Athletics National Championship organized in Haryana... CM Saini participated as the chief guest

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास और आजीवन विकास का महत्व देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण, खेलों के विकास और समावेशी नीतियों के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए पिछले 11 वर्षों में 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और खेल विभाग का बजट भी बढ़ाकर दो गुना से ज्यादा किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 16 हजार 418 पदक विजेताओं को सरकार ने 679 करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार दिए हैं। उन्होंने स्पेशल ओलंपिक भारत समिति का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया और कहा कि हरियाणा में आवास सहित दिव्यांग स्टेडियम बनाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने निजी कोष से स्पेशल ओलंपिक भारत को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की, जबकि खेल मंत्री गौरव गौतम ने 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा मल्लिका नड्डा भी पहुंची, जिनका हरियाणा की भूमि पर भव्य स्वागत किया गया… Haryana:  Haryana: 

Read Also: दिल्ली में सुबह छाया रहा घना कोहरा, 100 मीटर तक रही दृश्यता

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है और उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत समिति का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस चैंपियनशिप में 26 राज्यों के लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी, कोच और सहभागी भाग ले रहे हैं। इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में 28 खिलाड़ियों ने 33 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *