Telangana CM KCR: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि अगर बीआरएस तेलंगाना की सत्ता में दोबारा आती है, तो पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन 2,016 से बढ़ाकर 5,016 रुपये की जाएगी। गजवेल में पब्लिक मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि शुरुआत मेंबीआरएस ने 1000 रुपये पेशन दी। लेकिन राज्य की आय में वृद्धि के बाद, हमने पेंशन को 2000 रुपये तक बढ़ा दिया। अब, मैं गजवेल से ऐलान करता हूं कि कि अगर बीआरएस फिर से सत्ता में आती है तो हम पेंशन बढ़ाकर 5016 रुपये कर देंगे। केसीआर ने कहा कि बीआरएस सरकार ने किसानों और कृषि क्षेत्र के कल्याण को प्राथमिकता दी है। इन योजनाओं के कारण हमें सकारात्मक परिणाम मिले हैं। पहले, तेलंगाना केवल 30-40 लाख टन धान का उत्पादन करता था, और अब 3 करोड़ टन का उत्पादन कर रहा है।
Read also-उत्तराखंड की सुरंग में फंसे एक मजदूर की मां की गुहार, जल्द से जल्द बेटे को लाएं बाहर
सीएम केसीआर ने कहा शुरुआत में, हमने 1000 रुपये की पेंशन दी। राज्य की आय बढ़ाने के बाद, हमने पेंशन को 2000 रुपये तक बढ़ा दिया। अब, मैं गजवेल से घोषणा कर रहा हूं कि अगर बीआरएस फिर से सत्ता में आती है, तो हम पेंशन को बढ़ाकर 5016 रुपये कर देंगे। कल्याणकारी योजनाओं के बाद, बीआरएस सरकार ने किसानों और कृषि क्षेत्र के कल्याण को प्राथमिकता दी। इन योजनाओं के कारण हमें सकारात्मक परिणाम मिले। पहले, तेलंगाना में केवल 30-40 लाख टन धान का उत्पादन होता था, और अब हम 3 करोड़ टन का उत्पादन कर रहे हैं।
( Source PTI )
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

