टनल में फंसे 8 मजदूर, टीम ने फंसे हुए मजदूरों के नाम पुकारे, लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

#slbctunnelcollapse, #telanganatunnelcollapse, #telangananews, #telanganatunnelcollapsenews, #telanganatunnelaccident, #telanganatunnelnews, #telanganatunnelcollapsecontractor, #telanganatunnelroofcollapse, #telanganatunnelcollapsehindinews, #telanganatunnelrescueoperation

Telangana Tunnel Rescue : तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ व्यक्ति अंदर फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचावकर्ता सुरंग के काफी अंदर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग 150 किलोमीटर दूर नागरकुरनूल जिले में घटनास्थल पर पहुंची टीम ने फंसे हुए लोगों के नाम पुकारे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

Read also- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने इसरो के 100वें रॉकेट लॉन्च की तारीफ की

बचावकर्मी सुरंग के अंदर 13 किलोमीटर तक पहुंच गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और जे कृष्ण राव बचाव कार्य की निगरानी के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।सूत्रों ने  कहा कि बचावकर्मियों को लोहे, कीचड़ और सीमेंट के ब्लॉक से भरा मलबा हटाना होगा। बचाव दल 13 किलोमीटर तक पहुंचने में सफल रहे। वे उस स्थान पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं, जहां शनिवार को आखिरी बार सुरंग खोदने वाली मशीन रखी गई थी।

Read also- सावधान ! बच्चे को गोद में झुलाकर सुलाना माता- पिता को पड़ सकता है भारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को शनिवार को फोन कर घटना की जानकारी ली और बचाव अभियान के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। हाल ही में निर्माण कार्य फिर से शुरू होने के बाद शनिवार सुबह पहली पाली में 50 लोग 200 मीटर लंबी ‘सुरंग बोरिंग मशीन’ लेकर सुरंग के अंदर गए थे। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वे सुरंग के अंदर 13.5 किलोमीटर तक गए थे, तभी अचानक छत ढह गई। मशीन के आगे चल रहे दो इंजीनियरों समेत आठ सदस्य फंस गए, जबकि 42 अन्य सुरंग के बाहरी गेट की ओर भागे और बाहर आ गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *