हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज, नवंबर के महीने में हुई रिकॉर्ड गर्मी !

देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई हिल स्टेशन में इस साल नवंबर के महीने में औसत से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। पिछले साल 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं आज शिमला का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Read Also: शारदा सिन्हा ने दुनिया से कहा अलविदा, PM मोदी ने जताया दुख

आपको बता दें, एक्सपर्ट इस गर्मी की वजह पश्चिमी विक्षोभ को मानते हैं। उनका कहना है कि इस साल बारिश कम हुई है और मौसम भी काफी शुष्क है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले दस दिन तक इसी तरह गर्मी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में नवंबर के दूसरे हफ्ते में हल्की बारिश का अनुमान है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *