Bollywood: आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म ‘थम्मा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया 25.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन

Thamma:

Thamma: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म “थम्मा” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये की कमाई की है, प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।खूनी पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक प्रेम कहानी के रूप में प्रस्तुत ये फिल्म, स्टूडियो की बहु-महत्वाकांक्षी फ्रैंचाइजी – मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं कड़ी है। ये मंगलवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।Thamma 

Read also-Weather: तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद मेट्टूर बांध का बढ़ा जलस्तर, स्कूल-कॉलेज बंद

मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी साझा की।स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर के साथ लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर थम्माला जैसी धूम! रोमांच असली है।पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म ने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।”थम्मा” पत्रकार आलोक गोयल (आयुष्मान) की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी ताड़का (रश्मिका) से रहस्यमयी मुठभेड़ के बाद एक अप्रत्याशित मोड़ लेती है। ताड़का एक अलौकिक महिला है जो पहाड़ों में एक ट्रेक के दौरान उसे बचाती है। Thamma

Read also-Kerala: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबरीमला अयप्पा मंदिर में की पूजा-अर्चना

उसकी दुनिया तब खुलती है जब वो एक पिशाच जैसे प्राणी – एक बेताल – में बदल जाता है और उसे यक्षसन (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) का सामना करना पड़ता है, जो एक प्राचीन बेताल है जो एक सदी से भी ज़्यादा समय से जंजीरों में बंधा हुआ है और अब पूरी दुनिया पर पूर्ण स्वतंत्रता और प्रभुत्व चाहता है।इस फिल्म में परेश रावल और गीता अग्रवाल शर्मा भी आलोक के माता-पिता की भूमिका में हैं।थम्मा” का निर्देशन “मुंज्या” से मशहूर हुए आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसे नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने लिखा है। इसका निर्माण मैडॉक फ़िल्म्स के प्रमुख दिनेश विजान और फिल्म निर्माता अमर कौशिक ने किया है।Thamma

यह फिल्म “स्त्री”, “भेड़िया”, “मुंज्या” और “स्त्री 2” के बाद इस फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म है।मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स आगामी फिल्मों की एक रोमांचक सीरीज के साथ विस्तार के लिए तैयार है, जिसमें “शक्ति शालिनी,” “भेड़िया 2,” “चामुंडा,” “स्त्री 3” और “महा मुंज्या” शामिल हैं।Thamma

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *