Weather: तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद मेट्टूर बांध का बढ़ा जलस्तर, स्कूल-कॉलेज बंद

Weather:

Weather: तमिलनाडु में जारी बारिश के कारण जलाशयों के जलस्तर में तेज वृद्धि हुई है और चेन्नई में बीती रात बारिश की वजह से पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गई।राज्य के सबसे बड़े जलाशय मेट्टूर बांध का जलस्तर चरम सीमा पर पहुंच गया है। व्यापक बारिश के कारण कई जिलों में प्रशासन ने बुधवार को स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।Weather:

Read also- Bollywood: दीपिका और रणवीर सिंह ने बेटी की दिखाई पहली झलक, पोस्ट हुआ वायरल

राज्य के तटीय जिलों में भी लगातार वर्षा हुई। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने पूर्वोत्तर मानसून और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें सतर्क व बचाव राहत कार्यों के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया। चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, विल्लुपुरम, कुड्डलोर, कल्लाकुरिची, तंजावुर, तिरुवरूर, मयिलादुथुरै और तुतीकोरिन जिलों में भारी बारिश हुई है।Weather:

Read also-Shirdi: सूर्यकुमार यादव ने शिरडी मंदिर में किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगी खास मन्नत

भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कुछ भागों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ‘रेड अलर्ट’ का अर्थ होता है कि 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश…. ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।Weather:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *