National Games: उत्तराखंड में हुआ 38वें राष्ट्रीय खेल का ‘शंखनाद, लक्ष्य सेन ने PM को सौंपी खेल मशाल

38th National Games : 

38th National Games : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां उत्तराखंड की धार्मिक विरासत और जैव विविधता की झलक पेश करते रंगारंग उद्घाटन समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुरू होने की घोषणा की।इससे पहले अल्मोड़ा के रहने वाले भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल सौंपी ।राष्ट्रीय खेलों में 32 खेलों में लगभग 10 हजार खिलाड़ी पदक जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Read also-पुणे में बरपा गुलियन-बैरे सिंड्रोम का कहर, दूषित पानी पीने से अस्पताल में लगा मरीजों का तांता

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा ,‘‘जब कोई देश खेल में आगे बढता है तो देश की साख भी बढ़ती है और प्रोफाइल भी बढता है। यहां कई रिकॉर्ड टूटेंगे, नए रिकॉर्ड बनेंगे लेकिन यह राष्ट्रीय खेल सिर्फ खेल स्पर्धा नहीं बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का मजबूत मंच भी है।’खेल 14 फरवरी तक चलेंगे और देहरादून में मुख्य आयोजन स्थल सहित इस पहाड़ी राज्य के सात शहरों में स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। लगभग 450 स्वर्ण पदक और इतनी ही संख्या में रजत और कांस्य पदक दांव पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्टेडियम पहुंचे थे ।ठंड के मौसम के बावजूद करीब 25000 दर्शक रंगारंग समारोह को देखने के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद रहे।प्रधानमंत्री ने 2022 (गुजरात) और 2023 (गोवा) में खेलों के पिछले दो सत्र का भी उद्घाटन किया था। इससे पहले सजी हुई गोल्फ कार्ट में स्टेडियम का चक्कर लगाने के बाद मोदी को पारंपरिक पहाड़ी टोपी, शॉल और खेलों के शुभंकर मौली और पदकों की प्रतिकृति वाला स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से और उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य इस मौके पर मौजूद रहीं।

Read also-लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के प्रमुख क्रिस जेंकिंस भी समारोह में मौजूद रहे।राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि राज्य अपने गठन की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है।उत्तराखंड के राज्य पक्षी ‘मोनाल’ से प्रेरित ‘मौली’ खेलों का शुभंकर है जो इस क्षेत्र की अनूठी प्राकृतिक सुंदरता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, निशानेबाज मनु भाकर जैसे देश के अधिकांश स्थापित स्टार इसमें भाग नहीं ले रहे हैं जिससे और खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा।इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह, विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और तोक्यो खेलों की कांस्य विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन शामिल हैं।चार खेल कलारीपयट्टू, योगासन, मल्लखंभ और राफ्टिंग प्रदर्शनी खेल होंगे जिनमें पदक नहीं दिया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *