तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने राष्ट्रीय सेना दिवस से पहले वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सेना दिवस से पहले सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।हर साल 15 जनवरी को जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के. एम. करियप्पा के आजाद भारत के पहले कमांडर-इन-चीफ बनने के दिन को सेना दिवस ​​​​के रूप में मनाया जाता है।जनरल के. एम. करियप्पा ने 1949 में आखिरी ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर एफ. आर. आर. बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी।

Read also-दिल्ली: सर्द मौसम में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *