Corona से बिगड़ी इस सुपरस्टार की हालत, रणदीप सुरजेवाला व हरसिमरत कौर बादल भी पॉजिटिव

लखनऊ: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लगभग सभी राज्यों में नए मामलों की संख्या में तेजी आ रही है।

कोविड-19 के नए मामले 10 राज्‍यों- महाराष्‍ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्‍थान में सबसे ज्यादा बढ़े हैं।

वहीं, लखनऊ में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ कोरोना पॉजिटिव पाए आ गए थे। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था लेकिन अब उनकी हालत बिगड़ने लगी है, जिसकी वजह से उन्हें लखनऊ के पीजीआई में एडमिट करवाया गया है।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography - दिनेश लाल यादव निरहुआ जीवन परिचय

अस्पताल में ही निरहुआ का इलाज चल रहा है। कोरोना काल में निरहुआ लखनऊ में अवार्ड शो में हिस्सा लेने गए थे। वो यहां अवार्ड फंक्शन की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसके अलावा उनकी एक मूवी की शूटिंग भी लखनऊ में चल रही थी।

इसी दौरान निरहुआ की तबियत बिगड़ी. जब उन्होंने कोविड जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से ही निरहुआ आइसोलेट थे। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच करवाने की रिक्वेस्ट की थी।

निरहुआ से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आम्रपाली दुबे भी होम क्वारेंटाइन हैं। वहीं, निरहुआ को अब अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

वहीं, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला आज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से आइसोलेट होने और जरूरी सावधानी बरतने को कहा है।

दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन किया है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने के लिए कहा है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *