हरियाणा के कांग्रेस उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला अब केन्द्रीय नेतृत्व ही लेगा…

 Haryana News:हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम अब तक फाइनल नहीं हो पाए हैं,आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति CEC की वर्चुअल बैठक भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अस्वस्थ होने के चलते टल गई है।CEC की बैठक में आज हरियाणा में उम्मीदवारों के नाम पर भी मंथन होना था

दरअसल पिछले कई दिनों से हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है।पिछले दिनों सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी लेकिन उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बन पायी। इसके बाद एक सब कमेटी बनायी गयी। सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट आलाकामान को सौंप दी है। कहा जा रहा है कि हरियाणा में गुटबाजी के कारण अब तक लोकसभा उम्मीदवारों के नाम सामने नहीं आ पाए हैं।

Read also-12th फेल’ फिल्म की हीरोइन मेधा शंकर: ओटीटी पर रिलीज होने के बाद बधाइयों का तांता…

हरियाणा कांग्रेस में फिलहाल दो गुट हैं। एक हुड्डा गुट है और दूसरा एसआरके गुट। एसआरके गुट में रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी ,कुमारी शैलजा हैं।इसी कारण अब तक उम्मीदवारों के नाम पर पूरी सहमति नहीं बन पायी हैफिलहाल हरियाणा में तीन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय हो गए हैं।दीपेंद्र हुड्डा जहां रोहतक से चुनाव लड़ेंगे वही कुमारी शैलजा का सिरसा से चुनाव लड़ना तय है जबकि अंबाला से वरुण मुलाना का नाम तय हुआ है।

बाकी बची 6 सीटों पर अब तक खींचतान चल रही है। इसमें करनाल, गुरुग्राम और हिसार की सीट पर ज्यादा जोरआजमाइश दिख रही है।हिसार सीट पर SRK ग्रुप जहां बृजेंद्र सिंह के लिए प्रयासरत है वहीं हुड्डा गुट जय प्रकाश के लिए पैरवी कर रहा है। इसी तरहा करनाल सीट के लिए एसआरके गुट कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर को चाह रहा है वहीं हुड्डा गुट चाणक्य पंडित को प्रत्याशी बनाने पर जोर दे रहा है।गुरुग्राम सीट के लिए दोनों गुट अपने-अपने स्तर पर पैरवी कर रहे है।एसआरके गुट कैप्टन अजय यादव के लिए टिकट पर जोर दे रहा है वही हुड्डा गुट राज बब्बर के नाम की पैरवी कर रहा है।भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर एसआरके गुट की दावेदारी श्रुति चौधरी को लेकर है तो वही हुड्डा गुट राव दान सिंह की पैरवी कर रहा है ।इस बीच आज किरण चौधरी के कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की खबरें भी सामने आयी हैं। चर्चा है कि हुड्डा खेमा श्रुति चौधरी के बजाय किरण चौधरी को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए तैयार है।बहरहाल हरियाणा में सीटों का मसला अब कांग्रेस आलाकमान सुलझाएगा। प्रभारी दीपक बाबरिया का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में हरियाणा की लिस्ट जारी की जा सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *