Dev Diwali– वाराणसी में देव दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है वाराणसी के 84 घाटों को देव दीपावली के लिए सजाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यक्रम भी देव दीपावली को देखते हुए किए गए हैं। इस बार देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाट उस पार आतिशबाजी की जाएगी तो वही काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।..Dev Diwali
एस. राज लिंगम, जिलाधिकारी, वाराणसी: “इस बार 23 तारीख से लेकर गंगा महोत्सव की शुरुआत होगी और 27 नवंबर को देव दीपावली मनाया जाएगा। इसमें सुबह 11 बजे तक कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा और दोपहर दो बजे से देव दीपावली को लोग मनाएंगे। हम लोग पांच लाख लोगों की उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार देव दीपावली को लेकर आएंगे। तो उसको ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों की मीटिंग हो चुकी है। इसमें जो नगर निगम की घाटों की सफाई रहती है क्योंकि बाढ़ के बाद जो सिल्ट जमी हुई है और उसमें घाटों में जो लाइट्स लगाते हैं उसके सौंदर्यीकरण का वो नगर निगम के द्वारा किया जाएगा।”
Read also-मध्य प्रदेश के सतना में BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कही ये बड़ी बातें
इसके साथ ही इस बार वाराणसी के 84 घाटों पर 11 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा । जिसकी तैयारी प्रशासन की तरफ से की गई है। गौरतलब है कि वाराणसी में देव दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है इस बार देव दीपावली 27 नवंबर को मनाई जाएगी जिसमें सुबह श्रद्धालुओं की तरफ से गंगा स्नान किया जाएगा और शाम में देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।मान्यता है कि जब भगवान शिव ने त्रिपुरा नामक असुर का वध किया था तो देवताओं की तरफ से दीये जलाए गए थे जिसके बाद से ही देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।
PTI
So
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

