“शहजादा” के ट्रेलर ने की ‘पठान’ की बराबरी, एक्शन से भरपूर है शहजादा का ट्रेलर

Shehzada movie Trailer, "शहजादा" के ट्रेलर ने की 'पठान' की बराबरी, एक्शन से .....

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली मूवी “शहजादा” का ट्रेलर 12 जनवरी  को रिलीज हो गया था। वहीं हर तरफ शहजादा मूवी के ट्रेलर को हर कोई पसंद कर रहा है। एक्शन, कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर शहजादा के इस ट्रेलर की चारो तरफ खूब प्रशंसा की जा रहा है। दरअसल मजे की बात ये है कि शहजादा के ट्रेलर ने यूट्यूब में 24 घंटे के बाद सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली पठान मूवी के ट्रेलर की बराबरी कर ली है।

शहजादा ट्रेलर ने की पठान की बराबरी

बीते 10 जनवरी को सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली मूवी ‘पठान’ के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। वहीं पठान मूवी के दमदार ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। जिसकी वजह से ‘पठान’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से 24 घंटे के बाद 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं पठान ट्रेलर की जगह पर अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म “शहजादा” का ट्रेलर भी बराबरी पर चल पड़ा है।

वहीं ‘शहजादा’ के ट्रेलर ने भी 24 घंटे के बाद यूट्यूब पर 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही ‘शहजादा’ मूवी का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंडिंग कर रहा है। वहीं पठान मूवी के ट्रेलर को एक दिन में 1.5 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब पर लाइक किया गया था। वहीं ‘शहजादा’ के ट्रेलर को भी अब तक 417 K लोगों ने लाइक किया है।

Read also:- राहुल गांधी 15 जनवरी को जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और 19 जनवरी को पठानकोट में रैली को करेंगे संबोधित

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी शहजादा’ के धांसू  ट्रेलर आने के बाद दर्शक अब एक्टर कार्तिक आर्यन की इस आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही यह पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन किसी भी फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वहीं अगर हम ‘शहजादा’ की रिलीज डेट के बारे में बात करें तो यह मूवी 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। वहीं इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आ रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *