बिहार में फिर मचा बवाल, सासाराम में गोली लगने से स्कूली छात्र की मौत

Bihar News:

Bihar News: बिहार के सासाराम में शुक्रवार को स्कूल के छात्रों के बीच हुई फायरिंग में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक छात्र घायल हुआ है।खबरों के मुताबिक, सासाराम के बुधन मोड़ स्थित सेंट एनेज स्कूल में कुछ छात्रों ने अपने ही साथियों को परीक्षा देने से रोका और फिर फायरिंग की। पीड़ित छात्रों के मुताबिक आरोपित अपनी परीक्षा का पेपर किसी दूसरे से लिखवाना चाहता था और इसलिए उसने स्कूल के टैंपो पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अमित कुमार और संजीत कुमार घायल हो गए थे।

Read also-Indo Pak flag Meeting: भारत और पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर की फ्लैग मीटिंग

दोनों घायल छात्रों को सासाराम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई, जबकि 16 साल के संजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।डेहरी रोहतास एएसपी, कोटा किरण कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका हथियार जब्त कर लिया गया है।

Read also-प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की जीप की ट्रक से टक्कर… 6 की मौत, 5 घायल

कोटा किरण कुमार, एएसपी, डेहरी रोहतास- बुधन मोड़ स्थित सेंट एनेज स्कूल के छात्रों पर फायरिंग की गई। दो छात्रों को गोली लगी, एक के पैर में और दूसरे की पीठ पर. इलाज के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई। मरने वाले लड़के के रिश्तेदारों ने ट्रैफिक जाम करने की कोशिश की। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि हम पूरी जांच करेंगे। तभी वे शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए…मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार जब्त कर लिया गया है।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *