Tirupati Mandir Prasaad: आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल करने के आरोप लगाए और दावा किया कि इसकी पुष्टि लैब में हुई है।तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलावट की जानकारी होने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि विश्व प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू की तैयारी में घटिया सामग्री और पशु वसा के कथित इस्तेमाल पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read also-आईफोन 16 की सेल शुरु, Apple Store के बाहर लगी खरीदारों की लंबी लाइन
TDP ने किया ये दावा – राज्य में सत्तारूढ़ टीडीपी ने दावा किया है कि तिरुपति के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के रूप में बांटे गए लड्डू बनाने के लिए गोमांस की चर्बी, मछली के तेल और ताड़ के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था।हालांकि लैब की रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें इस बात की पुष्टि का दावा किया जा रहा है।
हालांकि, आंध्र प्रदेश सरकार या प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से लैब रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
Read also-Mobile Addiction: बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर करने के लिए फॉलो करे ये टिप्स
श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत – इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं। किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। इस अनियमियता में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”मुझे जो लैब रिपोर्ट मिली है, उससे साफ है कि प्रसाद की गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया, उसमें अपवित्र वस्तुओं की मिलावट की बात सामने आई है।
इन सबके लिए जिम्मेदार कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है।”इस बात का सबूत मिलने के बाद कि प्रसादम (पवित्र भोजन) बनाने के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
