पुंछ में LOC के पास देगवार गांव में संदिग्ध गुब्बारा दिखने से मचा हड़कंप, सेना हुई अलर्ट

Poonch News:

Poonch News: जम्मू- कश्मीर में पुंछ में देगवार गांव में एलओसी के पास देगवार गांव में एक संदिग्ध गुब्बारा देखा गया।इस संदिग्ध गुब्बारे को देखकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।स्थानीय निवासी शकील अहमद ने कहा, गुब्बारा देखकर हम डर गए। इसे देखते ही हमने पुलिस को सूचित किया।”अधिकारियों का मानना है कि ऐसी घटनाएं बॉर्डर के आसपास के गांवों में दहशत पैदा करने के इरादे से भी की जा सकती हैं।

Read also- उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘जनता दरबार’ लगाया

पुलिस के मुताबिक पहले भी इसी तरह की घटनाओं में, अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी धमकी भरे संदेश वाले गुब्बारे और कबूतर बरामद किए गए हैं। फिलहाल इन घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस तरह से संदिग्ध गुब्बाड़े उड़ाने का मकसद स्थानीय लोगों में दहशत फैलाने और सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित करने की कोशिश होती है।

Read also- Bangalore News: बेंगलुरु में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में भरा पानी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के बाद नागरिक इलाकों में बड़ा अभियान चलाया। जिसमें सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अलग-अलग गांवों में 42 बिना फटे गोलों को नष्ट किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर झुल्लास, सलोत्री, धराती और सलानी के सीमावर्ती क्षेत्रों में 42 बिना फटे गोलों को सुरक्षित नष्ट करने के लिए सफलतापूर्वक अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि ये गोले, हाल ही में सीमा पार से की गई गोलाबारी में आकर गिरे थे, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था।प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक जीवन या संपत्ति को किसी भी तरह के जोखिम से बचाने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑपरेशन को सटीकता के साथ अंजाम दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *