डिलीवरी के दौरान क्यों हुई गर्भवती की मौत,परिजनों का हंगामा,स्टाफ की जमकर पिटाई

(प्रदीप साहू)- Charkhi Dadri News -डिलिवरी के दौरान गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने व एक निजी अस्पताल से दूसरे निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा और हंगामा करते हुए अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए। साथ ही अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट की जिसकी वीडियो कैमरे में कैद हो गई। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और दो निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया…Charkhi Dadri News 

Read also –UP में भी मणिपुर जैसी घटना: गिड़गिड़ाती हुए कपड़े मांगती रही निर्वस्त्र किशोरी

बता दें कि दादरी शहर के चरखी गेट निवासी गर्भवती महिला रितिका की डिलिवरी करवाने के लिए परिजन धनखड़ निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डिलिवरी के दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया और हालत बिगड़ने लगी। इसी दौरान लोहारू रोड स्थित दूसरे निजी अस्पताल आॅस्कर में रेफर कर दिया। परिजन दूसरे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में काफी बवाल काटते हुए स्टाफ सदस्यों की पिटाई कर डाली। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन के उदासीन रवैये के चलते महिला की मौत हुई है…Charkhi Dadri News 

 Read also – गर्मी में ठंडक पाने के लिए बनाई’AC वाली जैकेट’, देखते ही लोग बोले- ये तो…..

परिजन मनीष व सुनील कुमार ने बताया कि अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने उनके साथ धोखा किया और इलाज में लापरवाही की। जिसके चलते जच्चा की मौत हो गई। पहले भी इस अस्पताल में ऐसे केस आए हैं और दोनों अस्पतालों द्वारा मिलीभगत करके पैसा लूटने का धंधा बनाया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस मामले में चुप्पी साधे रखी। सिटी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अस्पताल में परिजनों को शांत करवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे हैं। परिजनों की शिकायत पर दो निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *