(कृष्ण बाली): अंबाला शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। देर रात चोरों ने दो शोरूम में सेंध लगाते हुए करीब 9 लाख की चोरी कर ली। शोरूम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद भी चोरों ने चोरी की वारदात को बहुत आसानी से अंजाम दे दिया। एक लोहे की राॅड मात्र से 9 लाख की चोरी करके चोर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी से चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अंबाला शहर में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। चोर पुलिस की नाक के नीचे से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है।
आपको बता दें कि देर रात कालका चौक के नजदीक दो शोरूम में चोरों ने 9 लाख की चोरी की। दो शातिर चोर शोरूम के छत पर लगें दरवाजे से दाखिल हुए, चोरों के हाथ मे लोहे की रॉड थी जिससे उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों देर रात पहले खुशदीप शोरूम पर साढ़े तीन लाख की चोरी की फिर उसके साथ लगते महादेव सूट्स एंड साड़ीज शोरूम से साढ़े पांच लाख की चोरी की। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ज्यादा जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि देर रत चोर एक लोहे की रॉड लेकर छत से दाखिल हुए है। जिन्होंने शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर आकर गल्ले से साढ़े तीन लाख निकाल लिए है।
हालांकि गार्ड भी मौजूद था लेकिन शातिर चोरों ने उसे भनक तक नहीं लगने दी। मालिक का कहना है कि कालका रोड काफी व्यस्त रोड है यहां हरदम पुलिस की गश्त रहती है उसके बावजूद भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं दूसरे दुकान मालिक का कहना था कि उनकी दुकान से चोर ने साढ़े पांच लाख चोरी किये है, इसके इलावा कोई अन्य समय नहीं चोरी किया है। दुकानदारों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर एफआईआर दर्ज करवा दी है।
Read also: वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने की अटकलो को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ बलदेव नगर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कालका चौक के नजदीक दो शोरूम में लगभग 9 लाख की चोरी हुई है। जिसमें पुलिस तफ्तीश कर रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फोटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस के पास सीसीटीवी फोटेज के इलावा और कोई सूचना नहीं है। हालांकि ये भी एक बड़ा सवाल है कि इतने व्यस्त रोड पर चोरी होना और पुलिस के नाके के बावजूद भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

