BJP केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज शाम 7 बजे, मोदी-शाह करेंगे शिरकत

देश की राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज पार्टी मुख्यालय पर शाम 7 बजे होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। यूपी समेत सभी बचे हुए राज्यों में लोकसभा उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर इसमें अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

आपको बता दें, BJP केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर शाम 7 बजे होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे और देश की शेष लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर फाइनल मंथन कर अंतिम मुहर लगवाने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शाम 6 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। जहां तक यूपी की 25 सीटों पर भी आज अंतिम फैसला हो जाएगा।

Read Also:  AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर IT की छापेमारी

गौरतलब है, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश की 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव का ऐलान हो गया है। जिसका शुभारंभ 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के साथ हो जाएगा और 4 जून को इस चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। सभी दल अब चुनाव की फाइनल रणनीति बनाने में जुट गए हैं और शेष उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर मंथन करने में लगे हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *