PM मोदी को चैलेंज कर AAP की मंत्री आतिशी ने जेपी नड्डा की गिरफ्तारी की क्यों उठाई मांग ?-जानें

AAP's Atishi:

दिल्ली शराब नीति मामले में चुनावी मौसम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) की ओर से हुई गिरफ्तारी और जांच एजेंसी को मिली उनकी रिमांड पर देश की राजधानी में सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। जहां एक ओर वार – पलटवार की जुवानी जंग तेज हैं, वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसियां अपने काम में लगी हुई हैं। शनिवार को a से मनी ट्रेल पर विस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आतिशी मार्लेना समेत अन्य AAP नेताओं ने BJP को निशाने पर लिया है। यही नहीं PM मोदी को चैलेंज कर कहा कि अब BJP को घोटाले का प्रमुख आरोपी बनाएं और और ED जेपी नड्डा को गिरफ़्तार करे।

AAP की मंत्री आतिशी ने PM मोदी को क्यों किया चैलेंज ?-जानें

AAP की मंत्री आतिशी मार्लेना ने शनिवार को BJP को निशाने पर लेते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि “मैं आपको शराब घोटाले के money trail की सच्चाई बताती हूँ – दिल्ली में नई आबकारी पालिसी के तहत अरबिन्दो फ़ार्मा के मालिक शरत चंद्र रेड्डी को शराब बेचने के लिए कुछ ज़ोन मिले। ये APL हेल्थकेयर और EUGIA फार्मा के भी मालिक है।

Read Also: AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर IT की छापेमारी

उन्होंने कहा कि 9 नवम्बर को शरत चंद्र रेड्डी ने बयान दिया कि उन्होंने ना अरविंद केजरीवाल को पैसे दिए है, ना विजय नायर को, ना किसी और AAP नेता को। उन्हें अगले ही दिन गिरफ़्तार कर लिया गया। कुछ महीने बाद, शरत रेड्डी का बयान पलट कर केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ हो गया, तो कुछ महीनों में ही उन्हें जेल से बेल दे दी गई। इस बयान के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया गया है। ये तो सिर्फ़ एक बयान है। मनी ट्रेल कहां है?

BJP को मिले Electoral Bonds के data में ये money trail साफ़ साफ़ दिख जाता है। शरत रेड्डी ने BJP को आबकारी नीति लागू होने के दौरान 4.5+ करोड़ दिये। और गिरफ़्तार होने के बाद 55 करोड़ और दिए। पहले वो गिरफ़्तार हुए। फिर BJP को पैसे दिए, फिर केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ बयान दिया, फिर ED ने उन्हें छोड़ दिया, फिर उन्होंने BJP को और पैसे दिए।

Read Also: BJP केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज शाम 7 बजे, मोदी-शाह करेंगे शिरकत

आतिशी ने इसके साथ ही कहा जिस money trail की तलाश दो साल से हो रही थी, उसका खुलासा हो गया है। शराब घोटाले का money trail BJP को जाता है। आम आदमी पार्टी को नहीं। अब, मैं PM मोदी को चैलेंज करती हूँ, BJP को घोटाले का प्रमुख आरोपी बनाएं और ED जेपी नड्डा को गिरफ़्तार करे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *