ईरान के साथ युद्ध के हालात में मध्य पूर्व के लिए रवाना हुए हजारों अमेरिकी सैनिक

US

ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका(US) मध्य पूर्व में हजारों अतिरिक्त सैनिक भेज रहा है। पेंटागन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश के नेतृत्व में एक विमानवाहक पोत मंगलवार को मध्य पूर्व के लिए रवाना हुआ। इसमें करीब 6,000 से ज्यादा नौ सैनिक सवार थे। US

Read Also: कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 195.5 रुपये का इजाफा

जानकारी के मुताबिक, 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के कुछ सैनिक भी मध्य पूर्व पहुंचना शुरू हो गए हैं, जिससे अमेरिकी जमीनी बलों को मजबूती मिल रही है। इनमें से कुछ सैनिक पूर्व नियोजित रोटेशन का हिस्सा हैं, जबकि लगभग 1,500 पैराट्रूपर्स को हाल ही में अतिरिक्त तैनाती के रूप में भेजा गया है। अतिरिक्त मरीन इकाइयां भी इस सैन्य तैनाती में शामिल हैं। US

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत के जरिए समझौता चाहता है, लेकिन उन्होंने विरोधियों को ये चेतावनी भी दी है कि वॉशिंगटन अपनी योजनाओं का खुलासा नहीं करेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “आप युद्ध नहीं लड़ सकते और न ही जीत सकते हैं अगर आप अपने विरोधी को ये बता दें कि आप क्या करने को तैयार हैं या क्या नहीं।” US

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *