छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई। उस समय सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

Read also-लोक सभा अध्यक्ष ने पारंपरिक भात समारोह में शिरकत कर बहन से किया वादा निभाया

बीजापुर के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस अभियान में बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) की 202वीं और 210वीं बटालियन के जवान शामिल थे।

डीआरजी राज्य पुलिस की एक इकाई है।अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव और हथियारों तथा विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान जारी है। इस ताजा कार्रवाई के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 138 नक्सली मारे जा चुके हैं।इनमें से 122 बस्तर संभाग में समाप्त किये गये, जिसमें बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं।

Read also-पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी

जितेन्द्र कुमार यादव, एसपी बीजापुर: जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत डीआरजी बीजापुर और डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा की 202 और 210 की संयुक्त टीमें नक्सल विरोधी अभियान में क्षेत्र में निकली थीं। सुबह में नौ बजे से रुक-रुक कर फायरिंग हुई, जिसके बाद तीन नक्सलियों के शव और हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *