कैदियों को कैद करने वाली तिहाड़ जेल कोरोना की ‘कैद’ में, डीजी संदीप गोयल हुए संक्रमित

नई दिल्ली (रिपोर्ट- दिवांशु मल्होत्रा): तिहाड़ जेल में कैद तमाम कैदियों और जेल स्टाफ का कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन अब खुद तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। तिहाड़ जेल के डीजी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वो आइसोलेशन में चले गए हैं। वहीं उनके सम्पर्क में आये स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया है।

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं डीजी संदीप गोयल की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वो आइसोलेशन में चले गए हैं। यही नहीं उनके संपर्क में आने वाले उनके स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया है।

Also Read- दिल्ली हाईकोर्ट में प्राइवेट अस्पतालों के ICU बेड रिजर्व करने पर टली सुनवाई

आपको बता दें कि तिहाड़ जेल में कोरोना का पहला केस मई में आया था। जब जेल के जेल नंबर सात के एक अधिकारी को कोरोना हो गया था। असिस्‍टेंट सुपरिटेंडेंट ने 22 मई को कोविड टेस्‍ट कराया था जो पॉजिटिव आने के बाद जेल में हड़कंप मच गया था। इसके बाद अधिकारी के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई गई थी और उनकी भी जांचें कराई गई थीं।

डीजी संदीप गोयल

इसके साथ ही मंडोली और रोहिणी जेल में भी कोरोना के मामले आ चुके हैं. जिसको देखते हुए कैदियों को लेकर भी खास सुरक्षा बरती जा रही है. साथ ही कोशिश की जा रही है कि कोरोना यहां की एक जेल से दूसरी जेल में ना पहुंचे। जुलाई के महीने में पूर्व विधायक महेंद्र यादव की भी मंडोली जेल में कोरोना से मौत हो गई थी।

साथ-साथ एक बुजुर्ग कैदी ने मंडोली जेल में कोरोना के आगे घुटने टेक दिए थे और उनकी मौत हो गई थी अब तक सबसे ज्यादा जेल स्टाफ और लगभग इतने ही कैदी कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। लेकिन अब तिहाड़ जेल के डीजी का कोरोना पॉजिटिव होना बेहद चिंता का विषय है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *