बरेली: पशु चिकित्सा संस्थान के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संस्कृति का किया जिक्र

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। आज ‘नाथ नगरी’ बरेली में आयोजित ICAR-भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर उन्होंने हमारे जीवन में पशुओं के महत्व और उनके कल्याण की बात करते हुए कहा कि, “ईश्वर ने मनुष्य को जो सोचने-समझने की शक्ति दी है उसका उपयोग सभी जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।”

Read Also:परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 में वापसी, अक्षय कुमार के साथ सुलझा विवाद

आपको बता दें, बरेली में आयोजित IVRI के दीक्षांत समारोह के इस कार्यक्रम में उनके साथ देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

पशु चिकित्सा संस्थान के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, “‘ईशावास्यम् इदम् सर्वम्’ के जीवन मूल्य पर आधारित हमारी संस्कृति, सभी जीव-जंतुओं में ईश्वर की उपस्थिति को देखती है। जब विभिन्न प्राणियों का संवर्धन होगा, तब जैव-विविधता बढ़ेगी और यह धरती तथा मानव जाति खुशहाल होगी। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान जैसी संस्थाओं से मेरी अपील है कि वे जैव-विविधता को बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाएं और आदर्श प्रस्तुत करें।

आप सब ने निरीह और बेजुबान पशुओं की चिकित्सा और कल्याण के क्षेत्र को अपने career के रूप में चुना है। मैं सोचती हूं कि आपके इस चुनाव के पीछे ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:’ की भारतीय सोच का भी योगदान रहा होगा। ईश्वर ने मनुष्य को जो सोचने-समझने की शक्ति दी है उसका उपयोग सभी जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।”

Read Also: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, टोकन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

CM योगी ने इसकी जानकारी शेयर कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर किए पोस्ट में कहा कि, “मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज ‘नाथ नगरी’ बरेली में आयोजित ICAR-भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, झारखंड के मा. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मा. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मा. केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के साथ सहभाग किया।

अभिभावकों का सपना एवं शिक्षकों की साधना को मूर्तरूप प्रदान करने वाले सभी उपाधि धारक छात्र-छात्राओं को हृदय से बधाई व उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी सेवा के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi के ‘विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि में सतत योगदान देंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *