TMC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नव वर्ष के मौके पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ‘‘दिल्ली के जमींदारों’’ द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाली नव वर्ष लोगों के जीवन को किसी भी तरह के ‘‘दाग-धब्बों से मुक्त’’ करेगा।TMC:
Read Also: Punjab News: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल
उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह राज्य सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। मौजूदा मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ ‘‘दुर्भावनापूर्ण ताकतें’’ इस सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं।उन्होंने ‘‘दिल्ली के जमींदारों’’ पर लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने का भी आरोप लगाया।TMC:
Read Also: Bihar Politics: बिहार के CM बने सम्राट चौधरी, बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनाया जश्न
बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘याद रखें, हमें लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा।’’ उन्होंने एकता का आह्वान करते हुए लोगों से ‘‘संकीर्ण सोच की दीवारों’’ को तोड़ने और विभाजनकारी और सत्तावादी ताकतों के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया।उन्होंने मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को बरकरार रखने की अपील भी की।TMC:
