TMC: CM ममता बनर्जी ने घायल सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में की मुलाकात

TMC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद खगेन मुर्मू से मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की, जहां वह उपचाराधीन हैं।खगेन मुर्मू पर उत्तर बंगाल के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान नागराकाटा में हमला किया गया था।टेलीविजन पर प्रसारित दृश्यों में ममता बनर्जी उस अस्पताल में प्रवेश करते हुए दिखीं, जहां मालदा उत्तर के सांसद मुर्मू भर्ती हैं।TMC

Read Also- हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरन कुमार आवास में मृत पाए गए, पुलिस को खुदकुशी का शक

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने चिकित्सकों से बात की और बीजेपी नेता को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।अस्पताल से बाहर आने के बाद बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, “मुझे सभी जानकारी मिल गई है। उनका (मुर्मू का) रक्त शर्करा बढ़ा हुआ है। इसे नियंत्रित करने की जरूरत है। मैंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।’’मुर्मू पर सोमवार को, आपदा प्रभावित इलाके में स्थानीय निवासियों से बातचीत के दौरान, कथित तौर पर कुछ उपद्रवियों ने हमला किया था।TMC

Read Also-केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे के चार बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

बीजेपी विधायक शंकर घोष पर भी भीड़ ने हमला किया। इस घटना से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।बीजेपी ने टीएमसी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है, जबकि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आपदा प्रभावित इलाकों में फोटो खिंचवाने में व्यस्त थी।TMC

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *