हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरन कुमार आवास में मृत पाए गए, पुलिस को खुदकुशी का शक

Haryana: हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2001 बैच के अधिकारी रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में महानिरीक्षक पद पर कार्यरत थे। Haryana: 

Read Also-केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे के चार बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी 

चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ अपराह्न करीब 1.30 बजे हमें सेक्टर 11 पुलिस थाना में सूचना मिली। सेक्टर 11 के एसएचओ और उनकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आत्महत्या की सूचना मिली थी… शव की पहचान आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के रूप में हुई है। Haryana: 

Read Also- Sports News: भारत क्रिकेटर स्मृति मंधाना ICC एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

कौर ने मौके से ‘सुसाइड नोट’ मिलने के सवाल पर कहा, ‘‘सीएफएसएल (केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) की एक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और जांच जारी है।’प्राप्त जानकारी के अनुसार  उन्होंने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार लगी. यह घटना आज सुबह दिन के समय हुई। पुलिस दल और फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया तथा आगे की जांच की जा रही है। Haryana: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *