कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 महिला टीचर सहित तीन की मौत

Kanpur Accident News:

Kanpur Accident News: कानपुर में मंगलवार को एक निजी बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई एवं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-कल्याणपुर) अभिषेक पांडे ने बताया कि यह हादसा बिठूर क्षेत्र के नारामऊ में जीटी रोड पर तब हुआ, जब ये पांचों नारामऊ से उन्नाव जा रहे थे और उनकी कार कथित तौर पर सड़क के गलत ‘साइड’ पर थी।

Read also-ED के बुलावे पर रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाते हुए कहा- यह कुछ और नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध

एसीपी के अनुसार, कार चालक ने पहले सीएनजी ईंधन स्टेशन की ओर मुड़ते समय एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी और शायद वह घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसके कारण बस से उसकी कार टकरा गयी।उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कार की खिड़कियां तोड़कर अंदर से लोगों को बाहर निकाला एवं उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Read also-Bihar Politics: चुनावी तैयारी में जुटे तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात

पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने शिवली रोड निवासी आकांक्षा मिश्रा (30) और बर्रा निवासी अंजुला मिश्रा (32) को मृत घोषित कर दिया।अधिकारी के अनुसार, कार चालक कल्याणपुर निवासी विशाल द्विवेदी (25) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।उन्होंने बताया कि कार में सवार दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनकी पहचान ऋचा अवस्थी और अशोक कुमार के रूप में हुई है।एसीपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और इस घातक दुर्घटना की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि बस चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *