‘तू झूठी मैं मक्कार’ मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमेस्ट्री दिखेगी शानदार

Tu Jhoothi Main Makkaar Official Trailer, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ मूवी का ट्रेलर हुआ ...

2023 की शुरुआत अभिनेता शाहरुख खान की ‘पठान’ मूवी से हो रही है। साथ ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ अगर शादी की बात करें तो साल 2023 में कुछ नई जोड़ियां भी फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली है। ऐसी ही एक जोड़ी एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की साल 2023 में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ मूवी में जल्द ही नजर आने वाले हैं। वहीं इस मूवी का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। साथ ही इस मूवी में एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कॅामेडी रोमांस का भरपूर तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं इस फिल्म के ट्रेलर में ही मस्ती से भरपूर नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ रणबीर और श्रद्धा दोनों किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही दोनो की जोड़ी भी खूब जम रही है । वहीं दोनो का मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिल रहा है। वहीं इस मूवी में काफी फन देखने को मिल रहा है। वहीं, इस मूवी में एक सरप्राइज एलिमेंट भी है और वह है फिल्ममेकर बोनी कपूर साथ ही बोनी कपूर पहली बार इस मूवी के जरिए एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।

यह मूवी एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लिए कई मायनों में खास है। क्योंकि पहली बार होगा जब दोनों बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दरअसल ये दोनो कलाकार बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। साथ ही दोनों की बॉन्डिंग भी अच्छी है। इस मूवी के ट्रेलर में भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। वहीं दोनो के पिता ने भी ऋषि कपूर और शक्ति कपूर भी कई मूवी में एक साथ काम कर चुके हैं।

Read also:- भारत की बेटियों ने दुनिया में बजाया जीत का डंका, ICC की बेस्ट टी20 टीम में मिली जगह

दरअसल इसलिए फैंस इन स्टार को एक साथ देखने के लिए बेताब है। राहुल मोदी और लव रंजन ने इस मूवी को लिखा है. इससे पहले लव फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ लेकर कई फिल्में आ चुकी हैं। इसलिए दर्शकों में इस मूवी के लेकर बहुत उम्मीदें हैं। इस मूवी में अहम किरदार डिम्पल कपाड़िया का है। ये मूवी 8 मार्च को रिलीज होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *