TRUMP: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे टकराव को पूरी तरह ख़त्म करने को लेकर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि ‘पूरी तरह समाधान’ के मुद्दे पर ‘सकारात्मक बातचीत’ हुई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी तरह के हमलों को पांच दिन के लिए टालेंगे। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में मध्य पूर्व में टकराव के पूरी तरह समाधान को लेकर बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई है।TRUMP:
Read Also-Delhi: CM रेखा गुप्ता 24 मार्च को पेश करेंगी दिल्ली का बजट, दिल्लीवासियों को बजट से बड़ी उम्मीदें
इस रचनात्मक बातचीत के रुख़ और माहौल को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने वॉर डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को पांच दिन के लिए टाल दिया जाए। यह फ़ैसला बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा।
Read Also-Iran: युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए कश्मीरियों ने दान किए सोने के गहने, मोटरसाइकिल और पीतल बर्तन
डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद शेयर बाज़ारों में तेज़ी आना शुरू हो गई है। बयान के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत में 13% की गिरावट आई है और यह लगभग 96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। लंदन के एफ़टीएसई सूचकांक में अब 0.5% की वृद्धि हुई है, जबकि इससे पहले इसमें 2% से अधिक की गिरावट आई थी। गैस की क़ीमतें 159 पेंस प्रति थर्म से गिरकर लगभग 139 पेंस प्रति थर्म हो गई हैं।TRUMP:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
