Parliament: लोकसभा में जोरदार हंगामा, NDA सांसद शांभवी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Parliament: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शाम्भवी ने सोमवार को लोकसभा में एक पुरानी ‘कव्वाली’ के जरिए विपक्ष पर कटाक्ष किया। इस ‘कव्वाली’ को पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म “धुरंधर” में रीमिक्स किया गया था।वित्त विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति करता है जिसे जनता ने खारिज कर दिया है। Parliament:  

उन्होंने कहा, “उसी दर्पण में जिसमें हम विकास और विश्वास दोनों देख सकते हैं, विपक्ष को कुछ नहीं दिखता। मुझे उनके विरोध पर शायरी याद आ रही है – ‘नाज ओ अंदाज से कहते हैं कि जीना होगा, जहर भी देते हैं तो कहते हैं कि पीना होगा, जब मैं पीता हूं तो कहता हूं कि मरता भी नहीं, जब मैं मारता हूं तो कहते हैं कि जीना होगा'”कव्वाली ‘नाज ओ अंदाज से कहते हैं कि जीना होगा, जहर भी देते हैं तो कहते हैं कि पीना होगा’ 1960 में आई फिल्म “बरसात की रात” में थी।पिछले साल फिल्म “धुरंधर” में इसे रीमिक्स किया गया था और ये लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। Parliament:

लोकसभा में सांसद शाम्भवी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा, “विपक्ष के कुछ बुद्धिजीवी हमारी अर्थव्यवस्था को बेजान कहते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि वे खुद चुनावी रूप से हारे हुए हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को बेजान कहते हैं।”उन्होंने आगे कहा कि जब वो अर्थव्यवस्था को बेजान कहते हैं, तो वो न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते हैं, बल्कि हमारे किसानों, मजदूरों, वैज्ञानिकों का भी अपमान करते हैं।बिहार के समस्तीपुर से सांसद शाम्भवी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम विश्व की पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन गए हैं।” Parliament:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *