Trump Visa Policy: ट्रंप प्रशासन ने छात्रों और मीडियाकर्मियों के लिए वीजा की अवधि सीमित करने का प्रस्ताव रखा

Trump Visa Policy:

Trump Visa Policy:  ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में विदेशी छात्रों और मीडियाकर्मियों के लिए वीजा की अवधि सीमित करने का प्रस्ताव रखा है। आंतरिक सुरक्षा विभाग (DHS) ने बुधवार को कहा कि यदि प्रस्तावित नियम को अंतिम रूप दिया जाता है तो विदेशी छात्रों समेत कुछ वीजा धारकों के अमेरिका में रहने की अवधि सीमित हो जाएगी। Trump Visa Policy

साल 1978 से, विदेशी छात्रों को ‘एफ’ वीजा के तहत अनिर्दिष्ट अवधि के लिए अमेरिका में प्रवेश दिया जाता रहा है। डीएचएस ने कहा कि अन्य वीजा के विपरीत एफ वीजा धारकों को बिना किसी अतिरिक्त जांच-पड़ताल के अनिश्चित समय तक अमेरिका में रहने की अनुमति होती है। Trump Visa Policy

Read Also: India US Tariff Tension: यूक्रेन संघर्ष ‘मोदी का युद्ध’ है: व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार नवारो ने लगाया गंभीर आरोप

डीएचएस प्रवक्ता ने कहा, “लंबे समय से, पिछले प्रशासनों ने विदेशी छात्रों और अन्य वीजा धारकों को अमेरिका में लगभग अनिश्चितकाल तक रहने की अनुमति दी है, जिससे सुरक्षा जोखिम पैदा हुआ है, करदाताओं के पैसे की भारी हानि हुई है, और अमेरिकी नागरिकों को नुकसान हुआ है।”

प्रवक्ता ने कहा, “यह नया प्रस्तावित नियम कुछ वीजा धारकों के अमेरिका में रहने की अवधि को सीमित कर इस दुरुपयोग को हमेशा के लिए समाप्त कर देगा।” Trump Visa Policy

Read Also: Monalisa: कुंभ मेले में फेमस हुई मोनालिसा भोंसले, मलयालम फिल्मों में करेंगी अभिनय

विदेशी मीडिया कर्मी पांच साल के लिए जारी किए गए ‘आई’ वीजा के तहत अमेरिका में काम कर सकते हैं, जिसे कई बार बढ़ाया जा सकता है। हालांकि नए नियम के तहत प्रारंभिक अवधि 240 दिन तक के लिए निर्धारित की जाएगी। Trump Visa Policy

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *