किंग खान के बंगले में घुसे दो अनजान शख्स, पकड़े जाने पर बोले फैंस है

अजय पाल – बॅालीवुड एक्टर किंग खान के मन्नत वाले बंगले में गुरुवार रात लगभग चौंका देने वाली घटना सामने आई है जहां दो अन्जान युवकों ने सुरक्षा गार्ड की आंख में धूल झोंककर मन्नत की दीवार फांदकर घर में घुस गए। यह मामला शाहरुख की सुरक्षा में चूक से जुड़ा हुआ था।

दीवार फांदकर घर में घुसे दो अन्जान युवक

शाहरुख खान के घर में सुरक्षा में सेंध देखने को मिली। बुधवार रात दो अन्जान युवकों ने शाहरुख खान के बंगले में दीवार फांदकर घर में घुस आए। दोनों युवक बंगले की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे थे। आपको बता दें कि पकड़े गए युवकों की उम्र लगभग 19 से 20 साल के बीच में बताई गयी। किंग खान के घर में जैसे ही ये दोनो युवक घुसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।

जानिए क्या था मामला

पकड़े गए युवकों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब युवकों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए है और शाहरुख खान से मिलना चाहते है। फिलहाल पुलिस ने बिना अनुमति के शाहरुख के घर में प्रवेश का मामला दर्ज कर लिया आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Read also: बिना देरी के सरपंचों पर दर्ज एफआईआर वापिस ले सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

लखनऊ में दर्ज की गई गौरी खान पर एफआईआर

हाल में कुछ समय पहले शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई थी आपको बता दें कि मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत ने लखनऊ में तुलसियानी कंसट्रक्शऩ एड डेवलपर्स लिमिटेड में करोड़ो रुपए की कीमत का फ्लैट खरीदा था लेकिन अभी तक किरीट जसवंत को फ्लैट नहीं मिला है। युवक ने गौरी खान से प्रभावित होकर यह फ्लैट खरीदा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *