उमेश पाल हत्या कांड का आरोपी सदाकत की तस्वीर अखिलेश यादव के साथ वायरल !

Umesh pal hatyakand, उमेश पाल हत्या कांड का आरोपी सदाकत की तस्वीर .....

अमन पांडेय: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने शूटरों की गाड़ी चलाने वाले आरोपी ड्राइवर को कल मार गिराया। ये अतीक के बेटे का ड्राइवर बताया जा रहा है। पूरी साजिश का खुलासा हुआ है साबरमति जेल में बंद अतीक अहमद के इशारे पर उमेश पाल हत्याकांड की पूरी साजिश रची गई और शूटरों ने इसे अंजाम दिया।                                            Umesh pal hatyakand

जेल में मिलने पहुंचे शख्स से अतीक ने दो लोगों के डिटेल्स बताए थे और उन्हें इस साजिश में शामिल होने को कहा था। अतीक ने उस आरोपी को बरेली जेल में बंद अपने भाई अशरफ से भी मिलने को कहा था। अशरफ से मुलाकात के बाद ही शूटरों का नाम और पूरी साजिश तय हुई थी। ये पूरा खुलासा गिरफ्तार सदाकत से STF की पूछताछ में हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद के बेटे अली अतीक अहमद के साथ भी सदाकत की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है।

Read also:-जिस दिन सामने आयेगा ये घोटाला उस दिन आंख मिलाने के लायक नहीं बचेंगे केजरीवाल : कपिल मिश्रा

बीजेपी ने उठाया अखिलेश पर सवाल
अखिलेश यादव के साथ सदाकत की तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी विधायक सिध्दार्थनाथ सिंह ने कहा, जो बतें अखिलेश यादव सदन में कहते थे और जवाब दें, आप कहते हो कि संरक्षण नहीं दिया…यह खुलासे हो रहे हैं…यही आपकी तकलीफ है.. जब सीएम ने कहा कि मिट्टी में मिला देंगे तो बड़ी तकलीफ हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Umesh pal hatyakand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *