टेस्ट मैच के पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच का भारत पर बड़ा बयान

India vs Australia Test Series, टेस्ट मैच के पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच का भारत.......

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने स्वीकार किया है कि भारतीय टीम को घरेलू परिस्थितियों में चुनौती देने के लिए पूरी तरह से संपूर्ण परफेक्ट होना जरुरत होता है और उनकी टीम ने इस दौरे के बारे में जो सोचा था उसके मुकाबले इंदौर टेस्ट में दोगुना अधिक हासिल किया। चार मैचों की श्रृंखला के शुरुआती दो टेस्ट को तीन दिनों के अंदर हार कर बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंदौर टेस्ट मैच में शानदार वापसी की।                                                    India vs Australia Test Series

टीम ने पहली गेंद से ही स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। मैकडॉनल्ड ने ‘ईएसपीन क्रिकइंफो’ से कहा, आप जब भारत में खेलते हैं तो सफलता के लिए आपको संपूर्णता (परफेक्शन) हासिल करनी होती है, उसके आसपास होना पड़ता है। मझे लगता है 11 रनों के भीतर छह विकेट गंवाने के अलावा हम उस मैच में उस संपूर्णता के करीब रहे।

Read also:- उमेश पाल हत्याकांड में पहली गोली मारने वाले उस्मान को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

मैकडॉनल्ड ने कहा कि टीम के मुख्य खिलाड़ी उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेलने के बारे में सीख रहे है और इससे भविष्य में उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा,  उपमहाद्वीप में हर खिलाड़ी की यात्रा कहीं से शुरू होती है और मुझे विश्वास है कि खिलाड़ियों का एक समूह है, जो अगली बार अधिक अनुभव के साथ यहां आयेगा और चुनौतियों के लिए तैयार होगा. उपमहाद्वीप के इस भाग (भारत) में अन्य हिस्सों की तुलना में अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर एक सत्र में टीम ने खराब क्रिकेट नहीं खेला होता तो ऑस्ट्रेलिया के बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने का मौका होता। उन्होंने कहा कि इंदौर में टीम को किस्मत का भी साथ मिला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

India vs Australia Test Series

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *