केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में नए मल्टी एजेंसी सेंटर, यानी MAC, का उद्घाटन किया। यह केंद्र देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गृहमंत्री ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जिक्र किया।

Read Also: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया भुज एयरबेस का दौरा, पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) का विधिवत उद्घाटन किया। यह केंद्र इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के तहत काम करेगा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खुफिया जानकारी साझा करने का एक साझा मंच होगा। उद्घाटन समारोह में गृहमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर पीएम मोदी जी की दृढ़ राजनितिक इच्छाशक्ति, असूचना एजेंसियों की सटीक सूचना और हमारी तीनों सेनाओं की अचूक मारक क्षमता का अद्वितीय प्रतीक है।

Read Also: उत्तराखंड: वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गांव गंगी में पहली बार पहुंची बिजली

मल्टी एजेंसी सेंटर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना है, ताकि आतंकवाद और अन्य सुरक्षा खतरों से निपटने में तेजी और प्रभावशीलता लाई जा सके। यह केंद्र गृह मंत्रालय के नियंत्रण में काम करेगा और इंटेलिजेंस यूनिट्स के साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में योगदान देगा।

गृहमंत्री ने इस अवसर पर देश के सुरक्षा बलों की तारीफ की और कहा कि यह केंद्र भारत के आतंकवाद-रोधी ग्रिड को और मजबूत करेगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इस केंद्र की स्थापना को सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *